फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी से दुर्व्यवहार पर नाराज चकबंदी लेखपालों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
साथी से दुर्व्यवहार पर नाराज चकबंदी लेखपालों ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन

- शनिवार शाम पैमाइश के दौरान हुई थी बदसलूकी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के बगही गांव में पैमाइश कर रहे चकबंदी लेखपाल के साथ शनिवार शाम कुछ किसानों की ओर से दुर्व्यवहार किए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज न किए जाने पर रविवार को लेखपाल गुस्सा गए। धनघटा तहसील परिसर में प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग करते हुए कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

चकबंदी लेखपाल आनंद स्वरूप चतुर्वेदी ने कहा कि शनिवार शाम उच्चाधिकारियों के आदेश पर बगही गांव के सीवान में वह खेत की पैमाइश कर रहे थे। उसी समय महुली थाना क्षेत्र के साखी गांव निवासी दो बाइक पर सवार चार पांच लोग पहुंचे और उन्हें मारने पीटने की धमकी देते हुए अपशब्द कहने लगे। लेखपाल ने जब उन्हें अपशब्द कहने से मना किया तो लोग लेखपाल को मारने के लिए दौड़ पड़े। वहां मौजूद अन्य किसानों ने बीच-बचाव तो किया, लेकिन आरोपियों ने सरकारी अभिलेख फाड़कर फेंक दिए। पीड़ित लेखपाल ने शनिवार शाम थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। लेखपालों का कहना है कि पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। जिससे आरोपियों का मनोबल बढ़ रहा है और लेखपाल भयभीत हैं। रविवार को धनघटा तहसील में एकत्रित होकर चकबंदी लेखपालों ने प्रदर्शन कर केस दर्ज किए जाने की मांग की। चकबंदी लेखपाल संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि यदि रविवार को पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं करती है तो सोमवार से चकबंदी लेखपाल कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें