फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। हैंसर बाजार के वार्ड नंबर 11 में 98 लाख रुपये से बन रही सड़क के निर्माण में गड़बड़ी को लेकर रविवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। चार माह से अधर में लटके धनघटा की मुख्य सड़क का निर्माण कार्य जब शुरू कराया गया तो वार्ड के लोगों ने सड़क निर्माण में मानक का पालन न करने का आरोप लगाते हुए विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच ठेकेदार व नागरिकों के बीच तीखी कहासुनी होने लगी। इससे सड़क निर्माण ठप हो गया है। सभासद अखिलेश पाठक ने मांग किया कि प्रस्ताव के अनुसार सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप कराया जाए। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि धनघटा कस्बे की मुख्य सड़क 10 वर्ष पूर्व जिला पंचायत से बनाई गई थी लेकिन मरम्मत के अभाव में सड़क जीर्णशीर्ण अवस्था में पहुंच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें