फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाए

विज्ञापन
अपनी मागों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते राजभर अनुसूचित जनजाति संयुक्त मोर्चा के कार्यकर? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भर-राजभर अनुसूचित जनजाति आरक्षण संयुक्त मोर्चा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम को संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग की गई।
विज्ञापन

मोर्चा से जुड़े रामफेर राजभर, दुर्विजय राजभर, दीनानाथ राजभर आदि ने कहा कि वे लोग उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं। आजादी के 75 वर्ष के बाद भी इस समुदाय की स्थिति अत्यंत दयनीय है। इस वजह से राजभर जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों में इस जाति को अनुसूचित जन जाति की श्रेणी में शामिल किया गया है। वे लोग निर्धारित मानक को पूरा भी कर रहे हैं। उसके बावजूद भी प्रदेश में अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में अधिसूचित नहीं किया गया है। इस दौरान रमेश राजभर, सूर्य नारायण, झिनकाई राजभर, जवाहरलाल राजभर, जगतनारायण राजभर, सुनील राजभर, बृजलाल राजभर, विश्वनाथ राजभर, शिवनारायण, पप्पू राजभर, रामचेत राजभर, राहुल राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें