फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग की, नगर में जुलूस भी निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को आरक्षण की मांग को लेकर शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मांग की कि निषाद, बिंद, माझी, कश्यप, मल्लाह, केवट, रैकवार आदि जातियाें को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र निषाद के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता विकास भवन के पास एकत्र हुए और जुलूस निकाला। जुलूस मेंहदावल बाईपास, आजाद चौक, मुखलिसपुर तिराहा, गोलाबाजार होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने वादा किया था कि सरकार बनने के बाद समाज के लोगों को अनुसूचित जाति में शामिल कर प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, लेकिन सरकार बनने के बाद वादा भूल गई। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी नहीं हुई तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया। इस दौरान संगम निषाद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें