फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी के सामने पिता-पुत्र को रोककर 40 हजार ले उड़े बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी के सामने पिता-पुत्र को रोककर 40 हजार ले उड़े बदमाश
विज्ञापन

बैंक से रकम निकालकर जा रहे थे घर, दो बाइक सवार चार बदमाशों ने की वारदात
सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को तलाश रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा/रोसया। बैंक से सोमवार को रकम निकालकर घर जा रहे पिता-पुत्र को राम जानकी मार्ग पर पौली पुलिस चौकी के सामने दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने रोक लिया। अभी वे कुछ समझ पाते पिता की जेब से 40 हजार रुपये निकाले और रामपुर -बारहकोनी की तरफ भाग निकले। सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करके वाहनों की जांच शुरू कर दी, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के भोतहा गांव निवासी 65 वर्षीय रामफेर ने बताया कि वह बेटे नरेंद्र प्रताप उर्फ पप्पू के साथ सोमवार को बाइक से पौली स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में रकम निकालने आए थे। उन्होंने बैंक से 40 हजार रुपये निकाले और फिर बेटे के साथ बाइक से घर चल दिए। अभी पौली पुलिस चौकी के ठीक सामने पहुंचे ही थे, उसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाश पीछा करके पहुंच गए। उनकी बाइक के आगे-पीछे करके बाइक सवार रास्ता रोक लिया। अभी दोनों कुछ समझते एक बदमाश ने उनके कुर्ते की जेब में रखे 40 हजार रुपये निकाल लिए। जब तक बेटा शोर मचाता ,तब तक बदमाश रामपुर- बारहकोनी की ओर से तेजी के साथ बाइक से भाग निकले। सूचना पर सीओ अंबरीष भदौरिया, एसओ रोहित प्रसाद और पौली चौकी इंचार्ज मनोज पटेल मौके पर पहुंच गए। पीड़ितों से घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस चौकी और आस-पास स्थित दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी पुलिस ने खंगाले, लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ अंबरीष भदौरिया ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें