फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के मुखलिसपुर तिराहे पर सोमवार को उस समय अफरा- तफरी उत्पन्न मच गई, जब भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में तकरार होने लगी। एक पक्ष की तरफ से काफी संख्या में पहुंचे युवकों ने विवाद की स्थिति कायम कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी मुखलिसपुर पर तलब किया।
विज्ञापन

इस मामले में एक पक्ष जमिरा गांव निवासी ने थाने में एक ही परिवार के लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जमिरा गांव निवासी छोटे लाल पुत्र स्वर्गीय भागीरथी का आरोप है कि उनका एक मकान मुखलिसपुर तिराहे के पास भी है। उक्त मकान पर सोमवार को वह पश्चिम दिशा की तरफ की दीवार तोड़कर अवशेष भूमि पर बरामदा बनवा रहे थे। उसी दौरान बगल के ही कुछ लोग पहुंचे और निर्माणाधीन कार्य को ढहा दिया। जानमाल की धमकी देने लगे।
स्थानीय लोगों के अनुसार एक पक्ष की तरफ से युवाओं के गुट के पहुंचने से तिराहे पर अफरा- तफरी की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों में तकरार हुई। पुलिस को जानकारी मिली, तो दोनों पक्षों को पुलिस चौकी पर तलब किया है, लेकिन इस मामले को लेकर मुखलिसपुर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। लोग किसी अनहोनी के भय से खौफजदा हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ पुलिस की लापरवाही भी लोगों की समझ से परे है। मुखलिसपुर चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया गया है। दोनों का पक्ष सुनने के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें