फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क सुरक्षा मुहिम से जुड़ेंगे संभ्रांत नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा अभियान को जन आंदोलन का रूप देने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग अब सड़क सुरक्षा मुहिम में समाज के संभ्रांत नागरिकों को जोड़कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगा।
विज्ञापन

इसके लिए ग्राम प्रधान, प्रधानाचार्य, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी संगठन, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और अन्य प्रभावशाली नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। परिवहन विभाग का मानना है कि केवल चालान या प्रवर्तन कार्रवाई से सड़क दुर्घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगाया जा सकता।
जब तक आमजन स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित नहीं होंगे, तब तक दुर्घटनाओं में अपेक्षित कमी नहीं आएगी। इसी सोच के साथ विभाग ने जनप्रतिनिधियों और समाज के सम्मानित लोगों को अभियान का हिस्सा बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जिले में सड़क सुरक्षा समिति के माध्यम से विभिन्न स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गांवों में ग्राम प्रधानों की अगुवाई में चौपाल लगाई जाएगी, जबकि स्कूलों और कॉलेजों में प्रधानाचार्यों के सहयोग से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई जाएगी। विद्यार्थियों के माध्यम से यातायात नियमों का संदेश उनके परिवारों तक पहुंचाने की भी योजना है।
अधिवक्ताओं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी से सड़क सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैंड, शिक्षण संस्थानों और दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इस दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन नहीं चलाने तथा नाबालिगों को वाहन नहीं सौंपने के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
परिवहन विभाग अभियान के तहत सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट, पोस्टर और डिजिटल माध्यमों का भी सहारा लेगा। सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें