संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी सत्यजीत गुप्ता ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान बैरकों की तलाशी ली और प्रतिबंधित सामान परिसर में न लाए जाने का निर्देश दिया।
इस दौरान परिसर हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की। कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं व जेल के भीतर मिलने वाली सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। बीमार मरीजों के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी ली व सुविधाओं का जायजा लिया।