फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के अंदर न जाने पाए प्रतिबंधित सामग्री : जनपद न्यायाधीश

Tue, 23 Dec 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला जेल का निरीक्षण करते जिला ज, डीएम और एसपी-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा, डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने हास्पिटल, बैरक, मेस व जेल परिसर की सघन जांच की। जनपद न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए, यह सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिला जज, डीएम व एसपी ने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं व सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। कहा कि समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से किया जाए। जेल परिसर की साफ-सफाई दुरूस्त रखने के लिए में कारागार कर्मियों को निर्देशित किया। इस दौरान भोजनालय की व्यवस्था, साफ-सफाई व ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था ठीक पाई गई। अधिकारियाें ने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अपर जिला जज डीएन गोस्वामी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी, जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें