फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिविर में 24 दिव्यांगों का बना प्रमाण पत्र

Tue, 23 Dec 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीएमओ कार्यालय परिसर में सोमवार को दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया। जांच के बाद 24 दिव्यांगों का प्रमाण पत्र जारी किया गया। शिविर में 42 दिव्यांग पहुंचे थे। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने एक-एक कर दिव्यांगों के दिव्यांगता की जांच की। 24 लोग प्रमाण पत्र के लिए पात्र पाए गए। अन्य दिव्यांगों को दूसरे दिन आने के लिए कहा गया। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शिविर में 42 दिव्यांग आए थे। उनकी दिव्यांगता की जांच हुई। 24 को प्रमाण पत्र के लिए पात्र पाया गया। सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग व उनके परिजनों की भीड़ लगी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें