फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क सुरक्षा माह के समापन पर आज होंगे कार्यक्रम

Fri, 30 Jan 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में एक माह तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। इसके लिए स्कूलों, काॅलेजों में छात्र छात्राओं को यातायात नियम का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। अभियान का समापन शनिवार को हो रहा है। इसमें कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा माह का समापन 31 जनवरी को होगा। पूरे माह एआरटीओ प्रियंवदा सिंह व टीएसआई परमहंस की देखरेख में विविध आयोजन के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। स्कूल, कॉलेज प्रचार वैन, नुक्कड़ नाटक आदि के जरिये लोगों को सड़क पर वाहन लेकर चलने के दौरान यातायात नियम का पालन करने की सीख दी गई। इसके अलावा वाहनों की जांचकर नियमानुसार न मिलने पर कार्रवाई हुई। साथ ही चालकों का नेत्र परीक्षण एवं कोहरे के बीच सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए गए। सामाजिक संगठनों की मदद से हेलमेट वितरण किया गया। जांच के दौरान नियम का पालन करते मिले लोगों को फूल देकर सम्मानित किया गया। 31 मार्च को सड़क सुरक्षा माह का समापन होगा। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह पर बेहतर कार्य करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के नीचे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें