फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर याद किए गए अटल बिहारी वाजपेयी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर याद किए गए अटल बिहारी वाजपेयी
विज्ञापन

- पूर्व प्रधानमंत्री के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि रविवार को पार्टी कार्यालय पर मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसके साथ ही उन्हें याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि सुशासन दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने कहा कि अटल जी बाल समय में ही संघ के संपर्क में आ गए और प्रचारक के रूप में जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। छह अप्रैल 1980 को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना के बाद प्रथम अध्यक्ष बने। उन्होंने चार दशक से ज्यादा समय संसद में व्यतीत किया। वरिष्ठ भाजपा नेता बुद्धि सागर पांडेय ने कहा कि उनके दिखाए रास्ते पर चलना ही हम लोगों के लिए उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर विष्णु वैदिक, विजय बहादुर सिंह, आनंद, विद्याधर यादव, दिनेश सिंह, रविंद्र गुप्ता, मुरलीधर जायसवाल, रितेश वर्मा, संतोष सिंह, गुड्डू तिवारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं सदर विधायक के कैंप कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि अटल जी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत थे। भाजपा महिला मोर्चा की गोरक्ष प्रांत की उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि ने कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण कर अटल जी ने देश का मान बढ़ाया। इस दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी अमित श्रीवास्तव, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, अंब्रीश राय, संगीता वर्मा, किरन प्रजापति, दयाराम, हेमंत चतुर्वेदी, अनिरूद्ध निषाद, विनोद पांडेय, विवेकानंद वर्मा, अरूण सिंह, राजेंद्र राय, जोखई सिंह, कपिल देव, प्रशांत मिश्र, उदयराज यादव, अर्जुन चौधरी, नीरज त्रिपाठी, डॉ. मनोज पांडेय, राजू चौरसिया, आलोक कुमार सिंह, अश्वनी गुप्ता, प्रभुनाथ ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें