एचआरपीजी कॉलेज में आयोजित हरित रसायन विषय पर व्याख्यान में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्?
- फोटो : KHALILABAD
हरित रसायन की भूमिका महत्वपूर्ण: प्रो. सुधा
- एचआरपीजी कॉलेज में हरित रसायन विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज के सेमिनार हाल में रसायन शास्त्र विभाग की तरफ से हरित रसायन विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने रसायन की भूमिका पर अपनी बात रखी।
गोरखपुर विश्वविद्यालय की रसायन शास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो. सुधा यादव ने कहा कि हरित रसायन की भूमिका आज के प्रदूषित परिवेश में अत्यधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि बारह स्तर पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अमृत है। एचआरपीजी कॉलेज की रसायन शास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमारी ओझा ने रसायन विज्ञान की उपयोगिता को मानव कल्याण के संदर्भ में परिभाषित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. मंजू मिश्रा ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा क्षेत्र में जन उपयोगी औषधि निर्माण निर्यात में रसायन शास्त्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. दिग्विजय नाथ पांडेय ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार ज्ञापन किया। इस अवसर पर डॉ. रेणु शंकर, डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. आशा मिश्रा, डॉ. अनुपम पति त्रिपाठी, डॉ. रंजन त्रिपाठी, डॉ. अमरनाथ पांडेय, डॉ. अविनाश श्रीवास्तव, डॉ. दिनेश गुप्ता, डॉ. कमलेश पांडेय, डॉ. चंद्रभान समेत अन्य मौजूद रहे।