फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्याओं को होगा निराकरण: एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

-सुरक्षित और सौहार्दपूण माहाैल उपलब्ध कराएंगे : एएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कबीर अकादमी मगहर में राज्य कर विभाग के तत्वावधान में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एडीएम जय प्रकाश ने व्यापारियों को आश्वस्त किया गया कि जिला प्रशासन व राज्य कर विभाग समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। व्यापारियों द्वारा कर का दायरा बढ़ाने के लिए अधिकाधिक पंजीयन प्राप्त किए जाने व नियमानुसार कार्य करने के लिए सुझाव दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने आश्वस्त किया गया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप एक सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल व्यापारियों को उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे भयमुक्त होकर व्यापार कर सके। उपायुक्त राजेश कुमार पांडेय ने जीएसटी पंजीयन के लाभ व उसकी प्रक्रिया, रिटर्न दाखिला की सुविधा तथा पोर्टल पर उपलब्ध व्यवस्था, समाधान योजना, मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान श्रवण अग्रवाल, व्यापारी नेता सर्वदानंद पांडेय, श्रवण अग्रहरि, अरविंद कुमार पाठक, विनय कुमार गुप्त, पतंजलि अग्रहरी, राजेश कुमार नायक, प्रमोद कुमार राय, मो. फुजेल, अभिनव अग्रवाल, पंकज गुप्ता, श्रवण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें