फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजी विद्यालय अपडेट नहीं कर रहे छात्र संख्या, 580 को नोटिस भेजने की तैयारी

Sat, 08 Feb 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। अपार आईडी बनाने में निजी विद्यालयों की तरफ से छात्र संख्या अपडेट न करना सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है। अभी तक 1.83 लाख बच्चों की अपार आईडी बन पाई है, जबकि 3.26 लाख छात्रों की आईडी बननी है। 580 निजी स्कूलों को नोटिस भेजने के बाद भी स्कूलों ने कोई जवाब नहीं दिया। इन स्कूलों को दूसरी नोटिस भेजने की तैयारी है।
कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालय में छात्रों की अपार आईडी बनाई जानी है। इसके पीछे शासन की मंशा है कि अपार आईडी पर एक क्लिक पर छात्रों की सभी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। इससे छात्रों के शैक्षिक दस्तावेज में पारदर्शिता लाना है।
विज्ञापन

अपार आईडी विद्यार्थियों की अहम पहचान होगी, जिसमें 12 अंकों का कोड होगा। इससे छात्रों के स्कोर कार्ड, मार्कशीट, ग्रेडशीट, डिग्री, डिप्लोमा, प्रमाणपत्र और सह-पाठ्यचर्या उपलब्धियों सहित सभी शैक्षणिक क्रेडिट की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिले में 3 लाख 26 हजार छात्रों की अपार आईडी बनाई जानी है, लेकिन अभी तक मात्र एक लाख 83 हजार छात्रों की अपार आईडी बन सकी है। इसमें निजी विद्यालय रूचि नहीं दिखा रहे हैं और छात्रों की संख्या अपडेट नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते अपार आईडी का लक्ष्य प्राप्त होने में देरी हो रही है। बीएसए की तरफ से तीसरी नोटिस भेजे जाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें