फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत के कर्मियों के साथ बिजली के फॉल्ट को ठीक कर रहा था
करंट के झटके से नीचे गिरा, मौके पर ही मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली का फॉल्ट ठीक करने गए प्राइवेट लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। मौत की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मेंहदावल के केवटलिया अव्वल में नगर पंचायत में तैनात बिजली कर्मचारियों के साथ विद्युत की खराबी ठीक करने कस्बे के बराखाल निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र मौर्या पुत्र राम केवल भी गया था। पोल पर चढ़ कर फॅाल्ट ठीक करने के दौरान करंट के झटके से नीचे गिरा, जिससे सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सभासद राधेश्याम एडवोकेट ने घटना की सूचना प्रभारी निरीक्षक को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक प्राइवेट लाइनमैन के तीन बच्चे हैं। इसमें सोनू 20 वर्ष, सुनील 13 वर्ष तथा पुत्री सोनी 17 वर्ष हैं। मृतक प्राइवेट लाइनमैन के रूप में लोगों के बिजली का फॉल्ट ठीक कर परिवार का खर्च चलाता था। तीन-चार दिनों से नगर पंचायत में दैनिक बिजली मजदूरों के साथ रहकर काम कर रहा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रोना देखकर हर कोई दुखी था। नगर पंचायत के ईओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक प्राइवेट लाइनमैन नगर पंचायत में तैनात नहीं था। घटना काफी दुखद है। प्रभारी निरीक्षक जयवर्द्धन सिंह ने कहा कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अवर अभियंता विद्युत मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि राजेंद्र विद्युत सब स्टेशन का संविदाकर्मी नहीं था। नगर पंचायत कर्मियों के साथ वह बिजली का फॉल्ट ठीक करने गया था। उसी दौरान यह घटना घटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें