फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरलॉकिंग सड़क पोखरे में गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरलॉकिंग सड़क पोखरे में गिरी
विज्ञापन

लोहरौली। लोहरौली बाजार में स्थापित डिगेश्वरनाथ मंदिर के पोखरे के चारों तरफ लगा इंटरलॉकिंग सड़क बारिश के चलते पोखरे में गिर गई। इंटरलॉकिंग सड़क के गिरने पर लोग गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

डिगेश्वरनाथ शिव मंदिर के महंत कोयल दास, सुरेशदास, गणेश, आचार्य बिंदु मिश्रा, गंगेश्वर मिश्रा, रामनाथ, केशव प्रसाद आदि का कहना था कि विधायक की पहल पर एक साल पूर्व 88 लाख की लागत से पोखरे के सुंदरीकरण का कार्य हुआ था। पोखरे के चारों तरफ इंटरलॉकिंग भी हुुई थी, जो रविवार को भरभराकर पोखरे में गिर गई। अगर गुणवत्ता युक्त कार्य हुआ होता तो सड़क नहीं गिरती। इस संबंध में विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। संबंधित अधिकारियों को भेजकर प्रकरण की जांच कराई जाएगी जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें