फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे काम को पूरा करें प्रधानाध्यापक : बीईओ

Mon, 30 Sep 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल बीआरसी पर बीईओ-प्रधानाध्यापक की मासिक समीक्षा बैठक
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। अपने विद्यालयों पर सभी अधूरे काम निर्धारित समय सीमा के भीतर ही प्रधानाध्यापक पूरा करने में जुट जाएं। जिससे विद्यालयों के बारे में मांगी जा रही सूचनाओं से संबंधित कोई भी समस्या न उत्पन्न हों। ये बातें सोमवार को बीआरसी के सभागार में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने कही।

बीईओ ने कहा कि विगत वर्ष कंपोजिट ग्रांट खर्च करने का प्रमाण पत्र देने व स्कूलों में बेहतर सुविधाओं से संतृप्त करने, स्मार्ट क्लास संचालित कराने पर जोर के साथ विद्यालयों का संचालन समय से किए जाने के अलावा शैक्षिक गुणवत्ता के लिए प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए। बैठक में नवीन नामांकित बच्चों का आधार प्रमाणीकरण, डीबीटी योजना पेंडेंसी के अलावा मिशन प्रेरणा, दीक्षा पोर्टल और निपुण लक्ष्य एप के दैनिक आकलन, विद्यालयों पर चल रहे कायाकल्प से संबंधित प्रगति आकलन, विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रगति, नामांकन प्रगति के साथ में शिक्षण गुणवत्ता के संवर्धन को लेकर समीक्षा की। बताया कि शासन के निर्देशों में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एआरपी वशिष्ठ प्रसाद, गिरिजेश पति त्रिपाठी, राम हरि सिंह, राकेश कुमार सिंह, अनूप सिंह, कमलेश चंद्र त्रिपाठी, आईसीटी समन्वयक रजनीश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें