सेमरियांवा ब्लाक में आयोजित विशेष संचारी रोग प्रशिक्षण अभियान में उपस्थित प्रतिभागी, इनमें प
सेमरियावां। ब्लाॅक सभागार में शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधानों और सचिवों को प्रशिक्षित करने के लिए आयोजित इस बैठक से अधिकांश ग्राम प्रधान और सचिव नदारद रहे। ऐसे में इस महत्वपूर्ण अभियान कैसे सफल होगा जिसका मुख्य फोकस गांवों पर ही है।
जेई व दिमागी बुखार की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान पांच अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक तथा दस्तक अभियान 11 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक चलाया जाना है। इस अभियान की सफल क्रियान्वयन के लिए ग्राम सचिवों, आशा कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, सफाई कर्मियों और प्रधानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके लिए 27 सितंबर को बीडीओ धर्मेश चंद्र पांडेय ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए ग्राम प्रधानों, सचिवों, पंचायत सहायकों, सफ़ाई कर्मियों को प्रशिक्षित के लिए ब्लाक सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया।
इसके लिए बीडीओ धर्मेश चंद्र पांडेय ने पत्र जारी कर सभी को बुलाया। पत्र में ग्राम सचिवों को निर्देश दिया कि प्रतिभागियों को प्रशिक्षण तिथि को समय से प्रतिभाग करें, साथ ही प्रशिक्षण के उपरांत उपस्थिति व फोटो उपलब्ध कराएं। शनिवार को ब्लाॅक सभागार में बीडीओ की अध्यक्षता में निर्धारित समय पर प्रशिक्षण शुरू हुआ।