संतकबीरनगर। महिला थाना व पिंक बूथ सर्किल खलीलाबाद पर टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल साथ-साथ कार्यक्रम के तहत पुलिस टीम ने 9 जोड़ों को बिछड़ने से बचाया। परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना पर एसओ पूनम मौर्या एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी के अध्यक्षता में तीन मामले की सुनवाई की गई। जानकारी के अनुसार सायरुन्निशा व रहमतुल्लाह, ममता व श्याम सुन्दर, बबिता व राजेश के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझा-बुझाकर एक साथ खुशी-खुशी रहने के लिए तैयार कराया। वहीं पिंक बूथ प्रभारी सुमन मिश्रा एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी, प्रमोद त्रिपाठी और सुनीता गौतम की अध्यक्षता में छह शिकायतों का निस्तारण कराया गया। श्रवन चौहान व कौशल्या, यशोधरा व अरविन्द, बिन्दू देवी व अशोक, गुड़िया व रामनेवास, नितिश कुमार व सीमा और सबिता व शैलेष के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझा कर एक साथ खुशी-खुशी रहने के लिए तैयार कराया। संवाद