फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरपीजी कॉलेज : छात्रसंघ चुनाव की तिथि तय

Sat, 13 Aug 2016 11:22 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य ने प्रेसवर्ता में दी जानकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एचआरपीजी कॉलेज में होने वाले छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम तय हो गया है। इसके तहत 17 को नामांकन और 23 अगस्त को मतदान होगा। इसी दिन मतगणना भी होगी। चुनाव तिथि घोषित होते ही छात्रनेताओं ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। हर छात्र नेता खुद को छात्रों का हितैषी बताने में जुटा है।
विज्ञापन


चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार पांडेय ने बताया कि 17 को नामांकन और 23 को मतदान होगा। डॉ. धर्मदेव सिंह को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह, डॉ. बृजेश त्रिपाठी और डॉ. लालचंद यादव को सह चुनाव अधिकारी बनाया गया है। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री के एक-एक पदों के साथ ही विभिन्न संकाय के कुल 19 प्रतिनिधियों पदों के पद भी चुनाव होगा।

इसकी सरी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। लिंगदोह समिति की संस्तुतियों के आधार पर ही मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। कोई भी प्रत्याशी किसी भी पद पर केवल एक बार चुनाव लड़ने का अधिकारी होगा। स्नातक विद्यार्थी जिनकी आयु 17 से 22 वर्ष के बीच है, वे चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं पीजी के विद्यार्थियों के यह आयु 25 और शोधार्थियों के 28 वर्ष है। प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें