फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक व जूनियर के विद्यार्थी यूनिफाॅर्म में आएं : आशीष सिंह

विज्ञापन
बीआरसी सेमरियावां पर प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई-संवाद
विज्ञापन
- प्रधानाध्यापक की बीआरसी पर हुई आवश्यक बैठक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। ब्लॉक सेमरियावां स्थित बीआरसी पर प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की बैठक शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई।

आशीष कुमार सिंह ने कहा कि शासन की तरफ से डीबीटी के माध्यम से ब्लॉक सेमरियावां के समस्त प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल और संविलियन विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष धनराशि भेजी जा रही है। ऐसे में अभिभावकों का ये दायित्व बनता है कि अपने बच्चों को नियमित रूप से यूनिफाॅर्म पहनाकर ही विद्यालय भेजें। वर्तमान में पड़ रही ठंड को देखते हुए जूता मोजा ड्रेस स्वेटर पहनकर विद्यालय आना और आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक छात्र-छात्राओं को प्रत्येक दिन प्रेरित करें। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई, मीनू अनुसार भोजन, विद्यालय में बच्चों की उपस्थित बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में जफीर अली, इरफान खान, इसरारुल हक, सर्वेश प्रताप सिंह, राम निवास, डाॅ. आशीष कुमार, अजीत सिंह, मनोज कुमार अनिल, खुर्शीद अहमद, प्रेम चंद, सुशील शर्मा, बैरागी, फूल चंद, दूधनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें