फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया मानदेय के लिए प्रेरकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 02 Feb 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते प्रेरक संघ के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पिछले 32 महीने से मानदेय का भुगतान नहीं होने से आक्रोशित प्रेरकों ने आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रेरकों ने बकाया मानदेय दिलाने के साथ ही अपने भविष्य के संबंध में गाइड लाइन जारी करने की मांग की। प्रेरकों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रामहित चौहान ने कहा कि वे लोग साक्षरता दर में वृद्धि कर निरक्षरता के कलंक को दूर करने का काम करते हैं। हाउस होल्ड सर्वे, बीएलओ, चुनाव ड्यूटी, पल्स पोलियो, राशन वितरण ड्यूटी समेत तमाम कार्य करते हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर अंतिम व्यक्ति तक सरकारों की हर योजना का लाभ पहुंचाने के लिए प्रेरक ही सशक्त माध्यम है।

लेकिन, उसकी आर्थिक दशा अति दयनीय है। सरकार मात्र दो हजार मासिक मानदेय देती है। वह भी 32 महीने से अधिक का बकाया है। उन्होंने बकाया मानदेय के भुगतान की मांग की। कहा कि 10 फरवरी तक मांगे पूरी नहीं हुईं तो प्रेरक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


साथ ही योजना की अवधि बीतने के बाद प्रेरकों के भविष्य के संबंध में गाइड लाइन जारी की जाए। इस दौरान अल्पना चौबे, राधा देवी, बिंदु, प्रतिभा त्रिपाठी, सुमित्रा, अफरोज जहां, सोनमती, वंदना चौधरी, प्रमिता, योगेश कुमार श्रीवास्तव, रामशंकर यादव, शंकर दयाल, धर्मेंद्र, हरिकेश समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें