फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्वयं पोर्टल पर बोर्ड परीक्षा की तैयारी करना हुआ आसान

Fri, 24 Oct 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अब पढ़ाई को डिजिटल और सहज बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा तैयार स्वयं पोर्टल के माध्यम से अब विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस पोर्टल पर 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को विषयवार वीडियो लेक्चर, नोट्स, क्विज और मॉडल प्रश्नपत्रों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह प्लेटफॉर्म न केवल सीबीएसई, बल्कि यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए भी बेहद उपयोगी सिद्ध होगा। माना जा रहा है कि यह पहल विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाएगी और परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग पर निर्भरता को भी कम करेगी।
पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी तय की गई है। इससे पहले विद्यार्थी पंजीकरण कर अध्ययन सामग्री का लाभ उठा सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक हरीशचंद नाथ ने बताया कि स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क है। विद्यार्थी अपने मोबाइल या कंप्यूटर से वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद वे अपनी कक्षा और विषय का चयन कर तैयारी शुरू कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें