फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस लाइंस में हुई तैयारी बैठक पुलिसकिर्मयों को किया गया सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को पुलिस लाइंस में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने अपर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश की मौजूदगी में परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की।
इस दौरान उन्होंने सभी को सतर्क रहने और जिम्मेदारी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। जनपद के आठ परीक्षा केंद्रों पर 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को छह पालियों में पीईटी होगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचें और पूरी सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाएं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ किसी भी तरह की अनियमितता पर नजर रखी जाए। परीक्षा की गोपनीय सामग्री के सुरक्षित परिवहन के लिए नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ तैनात सशस्त्र पुलिस एस्कॉर्ट को निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें