संतकबीरनगर। एडीएम सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के पश्चात विशेष कैंप आयोजित किए जाने के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई।
बैठक में एडीएम ने जनपद के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के पश्चात विशेष अभियान के संदर्भ में विशेष कैंप आयोजित किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार/युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किए जाने के संबंध में 17 एवं 24 अक्तूबर को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गई हैं।
उन्होंने विशेष तिथियां में सभी राजनैतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि अर्हता तिथि के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवक-युवतियां का नाम सूची में अवश्य सम्मिलित हो जाए। संवादम