फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजी वाहनों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर कार्रवाई की तैयारी

Sat, 28 Jun 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिवहन विभाग ने सवारी ढोने वाले प्राइवेट वाहनों को व्यवसायिक कराने के लिए 30 जून तक का समय दिया था। सवारी ढोने वाले इन प्राइवेट वाहनों में से अब तक सिर्फ तीन गाड़ी ही एआरटीओ कार्यालय पर पहुंची हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा किसी ने भी अब तक अपने वाहन के पंजीकरण की प्राॅसेस नहीं शुरु कराई है। ऐसे वाहनों पर विभाग 30 जून के बाद सख्त एक्शन की तैयारी में है। जांच के दौरान पकड़ में आने पर ऐसे वाहनों को सीधे सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
जनपद में धड़ल्ले से प्राइवेट वाहनों का व्यवसायिक उपयोग चल रहा है। इससे राजस्व का काफी नुकसान हो रहा है। शासन स्तर से कड़े रुख के बाद ऐसे वाहनों पर लगाम लगाने के लिए एआरटीओ की तरफ से अभियान चलाया गया। कई वाहनों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त के निर्देश के बाद एक से 15 जून तक अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इसके बाद एआरटीओ कार्यालय की तरफ से सभी प्राइवेट वाहन संचालकों को व्यवसायिक पंजीकरण के लिए 30 जून तक का समय दिया गया।
इस अवधि में सिर्फ तीन वाहन संचालकों ने ही अपने वाहन का कामर्शियल पंजीकरण कराने में रुचि दिखाई, जिनकी विभागीय कार्रवाई प्राॅसेस में हैं। बाकी के प्राइवेट वाहन संचालक कार्यालय नही आए। ऐसे में अब विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें