फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कंटेनर चालक पर दर्ज हुआ हादसे का केस

Sat, 28 Jun 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कंपनी के मैनेजर की तहरीर पर कंटेनर चालक के खिलाफ हादसे का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जनपद कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र स्थित जिनई गांव निवासी राहुल ने बताया कि वह गुड़गांव के ट्रांसपोर्ट कंपनी में लीगल फील्ड मैनेजर हैं। उनकी कंपनी के गाड़ी को चालक हिमांशु निवासी जमामर्दपुर निगोह खास कन्नौज 23 जून को सिलीगुड़ी से पानीपत के लिए माल लोड करके ला रहा था। 24 जून को टेमा रहमत में होटल के पास एक कंटेनर को अज्ञात चालक ने बीच रोड पर गलत तरीके से बिना पार्किंग और बिना रोड सेफ्टी के खड़ा कर रखा था। कंटेनर में उनकी गाड़ी टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में हेल्पर सुमित यादव निवासी नौरंगाबाद अरमसराय मैनपुरी को काफी चोटें आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें