फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छठ पर्व की तैयारियां तेज, कराई जा रही पोखरों और तालाबों की सफाई

विज्ञापन
शहर के पक्का पोखरा पर छठ पर्व को लेकर वेदी बनाती महिलाएं-संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। छठ पर्व 13 नवंबर से शुरू हो रहा है, जो 16 नवंबर तक चलेगा। इसे लेकर शहर से देहात तक तैयारी शुरू हो गई है। छठ घाटों की रंगाई-पुताई के साथ साफ-सफाई शुरू करा दी गई है। इसके साथ ही महिलाएं घाटों पर वेदी बनाने में जुट गई हैं।
खलीलाबाद शहर के समय माता मंदिर स्थित पक्का पोखरा, शुगर मिल स्थित पोखरा, गोला बाजार स्थित अस्थायी पोखरा आदि जगहों पर साफ-सफाई व रंगाई-पुताई का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं घाट पर अपना स्थान चयन कर वेदी बनाने में जुटी है। नहाय-खाय के साथ 13 नवंबर से पर्व शुरू हो जाएगा जो 16 नवंबर तक चलेगा।
14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य, 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और उसके बाद व्रत का पारण होगा।
नगर पालिका के ईओ अवधेश भारती ने बताया कि छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या दिक्कत न हो साथ ही सभी छठ घाटों पर आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिया है। इसके साथ ही छठ घाट को सीसीटीवी से लैस करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि यहां के आसपास आवारा पशु घूमते हुए दिखाई न पड़ें यह सुनिश्चित कर लिया जाएगा। बिजली की बेहतर सुविधा दी जाएगी।क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें