फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बैजूनाथ मंदिर में जलाभिषेक की तैयारियां अंतिम चरण में

Wed, 29 Jul 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरैया। श्रावण मास में बाबा बैजूनाथ धाम बसवारी में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार दोपहर बाद एसडीएम धनघटा ने मंदिर परिसर पहुंचकर व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मंदिर परिसर, गर्भगृह तथा श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग का जायजा लिया। सुरक्षा-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार और परिसर के बाहर चार सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर की साफ-सफाई भी कराई गई।
एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए, ताकि श्रावण के प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक के दौरान भीड़ का सुचारु संचालन किया जा सके। साथ ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने तथा श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं व्यवस्थित दर्शन-पूजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बाबा बैजूनाथ मंदिर का पुराना भवन धराशायी हो गया था। इसके बाद मंदिर परिसर में अस्थायी टेंट बनाया गया है। इस बार श्रद्धालु उसी टेंट में विराजमान बाबा बैजूनाथ का जलाभिषेक करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें