फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: देवोत्थान एकादशी की तैयारियां शुरू व्रत के सामानों की खरीदारी में जुटे लोग

Wed, 29 Oct 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एकादशी पर्व को लेकर महुली कस्बे में सिंघाड़ा और कच्ची मूंगफली खरीदती हुई एक महिला । संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दीपावली व छठ का पर्व समाप्त होने के बाद देवोत्थान एकादशी यानी प्रबोधिनी एकादशी की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी के बाद विष्णु भगवान अपनी निद्रा से उठते हैं और सृष्टि का संचालन शुरू करते हैं। पर्व को मनाने के लिए लोगों ने व्रत व पूजा के सामानों की खरीदारी शुरु कर दी है।
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी एक नवंबर को मनाई जाएगी। इस अवसर पर कंद-मूल खाने की परंपरा है। इस दिन लोग चावल नहीं खाते हैं तथा भगवान विष्णु का व्रत रहते हैं। देवोत्थान एकादशी में लोग व्रत के सामानों के साथ ही अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी में जुटे हुए हैं। बाजारों में भी गंजी, सुथनी, सिंघाड़ा, कच्ची मूंगफली और अन्य सामान बिक रहे हैं। वहीं लोग उनकी खरीदारी भी कर रहे हैं।
इसी दिन से खेत का गन्ना खाने की भी परंपरा है। शकरकंद 30 से 50 रुपये किलो तक बिक रही है, वहीं सुथनी 80 से 100 रुपये, कच्ची मूंगफली 50 से 70 रुपये तो सिंघाड़ा 30 से 45 रुपये किलो तक बिक रहा है। गन्ना 20 से 60 रुपये जोड़ी के हिसाब से मिल रहा है। इसी दिन तुलसी विवाह भी होता है। दीप जलाए जाते हैं तथा घरों को बंदनवार से सजाया भी जाता है। पूजा के सामानों को भी लोगों के द्वारा खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें