फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन की तैयारी शुरू, सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम

विज्ञापन
लेक्ट्रेट में नामाकन को लेकर लगाया जा रहा बैरिकेटिंग। संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
नामांकन की तैयारी शुरू, सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम
विज्ञापन

- चार से 11 फरवरी तक होगा नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। विधानसभा चुनाव के लिए चार फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 11 फरवरी अंतिम तिथि है। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। एडीएम ने मंगलवार को चिह्नित स्थान पर बैरियर लगाए जाने के काम को देखा और सुझाव दिया।
एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चार फरवरी से सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। उम्मीदवार को शपथ पत्र लगाना होगा। यदि कोई उम्मीदवार चुनाव लड़ने वाले विधानसभा क्षेत्र के बाहर के निवासी होंगे, तो उन्हें अपने निवास स्थान के मतदाता सूची की कापी भी लगानी होगी। यदि उम्मीदवार किसी पार्टी से चुनाव लड़ रहे होगे तो उन्हें संबधित पार्टी का प्रारुप ए, बी अर्थात सिंबल लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के उम्मीदवार को जमानत धनराशि पांच हजार रुपये का चालान लगाना होगा। यदि उम्मीदवार अन्य जाति के हैं तो उन्हें दस हजार रुपये का चालान लगाना होगा। राष्ट्रीय और प्रादेशिक पार्टी के उम्मीदवार के लिए सिर्फ एक प्रस्तावक चाहिए। निर्दल प्रत्याशी के लिए दस प्रस्तावक की आवश्यकता होगी। प्रस्तावक संबंधित विधानसभा का निवासी होना चाहिए। राष्ट्रीय और प्रादेशिक पार्टी के उम्मीदवार अपने साथ दो लोगों को अंदर ला सकेंगे। जबकि निर्दल प्रत्याशी अपने अलावा दो और लोगों को लाएंगे। जब दो प्रस्तावक बाहर चले जाएंगे, तब दो और प्रस्ताव अंदर प्रवेश पाएंगे। इसी क्रम में निर्दल प्रत्याशी के सभी प्रस्तावक बारी-बारी से अंदर आएंगे। 11 फरवरी को नामांकन की आखिरी तिथि है। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 16 फरवरी को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। डीएम कोर्ट में 312 विधानसभा मेंहदावल के प्रत्याशियों का नामांकन पत्र दाखिल होगा। जबकि एडीएम राजस्व व वित्त के कोर्ट में 313 विधानसभा खलीलाबाद और एडीएम न्यायिक की कोर्ट में 314 विधानसभा धनघटा के प्रत्याशियों का नामांकन पत्र दाखिल होगा। संबंधित तहसीलों के एसडीएम आरओ और तहसीलदार व बीडीओ एआरओ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें