फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवक पर चाकू से हमला मामले में प्राथमिकी दर्ज

Thu, 02 Jul 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के रेवटा गांव में एक कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल युवक का पहले जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में ऑपरेशन किया गया। उसकी हालत अब भी गंभीर बनी है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

रेवटा गांव निवासी रामबिचारे के अनुसार 27 जून की रात 10:00 बजे उनके पुत्र अंकित कुमार गांव में स्वामीनाथ के घर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर अंकित की गांव के दीपांशु से कहासुनी हो गई। आरोप है कि दीपांशु ने चाकू से अंकित पर पेट में चार वार कर दिए। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें