संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के अंतर्गत नैनीडीहा में शनिवार को टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवतियों की जांच की गई और टीका लगाया गया। साथ ही बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के टीके लगाए गए।
विज्ञापन
नैनीडीहा में टीकाकरण सत्र में एएनएम रीमा अमरो, सीएचओ प्रियंका ने गर्भवतियों की जांच की और उन्हें आयरन और कैल्शियम की दवा उपलब्ध कराई। साथ ही गर्भवतियों महिलाओं को टीकाकरण किया गया। इसके साथ बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए गए। इसमें डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी, पोलियो, हेपेटाइटिस-बी, खसरा, रूबेला आदि के टीके शामिल रहे।