फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant kabir nagar: संतकबीरनगर में गर्भवती ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म, आशा कार्यकर्ता ने बचाई जान

Tue, 26 Jul 2022 04:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

सीएचसी खलीलाबाद में तैनात 102 एंबुलेंस सेवा के ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) मुबारक अली ने बताया कि रविवार को 4:27 बजे मगहर के पास स्थित मोहम्मदपुर कठार गांव से आशा कार्यकर्ता परमशीला ने फोन कर बताया कि उनके गांव की 24 वर्षीय रिंकी चौहान को प्रसव पीड़ा हो रही है।
विज्ञापन
एंबुलेंस में प्रसव कराती आशा कार्यकर्ता। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले में आशा कार्यकर्ता और एंबुलेंस स्टाफ ने आपात स्थिति में एंबुलेंस में गर्भवती का प्रसव कराया। जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। सीएचसी खलीलाबाद में तैनात 102 एंबुलेंस सेवा के ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) मुबारक अली ने बताया कि रविवार को 4:27 बजे मगहर के पास स्थित मोहम्मदपुर कठार गांव से आशा कार्यकर्ता परमशीला ने फोन कर बताया कि उनके गांव की 24 वर्षीय रिंकी चौहान को प्रसव पीड़ा हो रही है।
विज्ञापन

 
इसके बाद वह एंबुलेंस चालक रवींद्र प्रसाद के साथ मोहम्मदपुर गठार गांव रवाना हुए। शाम 4:50 बजे महिला को एंबुलेंस में बैठाया। आशा कार्यकर्ता को साथ लेकर सीएचसी रवाना हुए। शाम करीब 5:18 बजे एंबुलेंस बंजरिया वाले रास्ते पर थी।

अचानक महिला को प्रसव होने लगा। एंबुलेंस को किनारे रोककर आशा कार्यकर्ता के साथ महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। एंबुलेंस में महिला ने बच्ची को जन्म दिया। दोनों को सीएचसी खलीलाबाद में भर्ती कराकर उनके परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें