फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रवीण का सपना इंजीनियर बनने का

विज्ञापन
इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान हासिल करने वाले छात्र प्रवीण सिंह को मिठाई
विज्ञापन
हरिहरपुर। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रवीण सिंह ने जिले में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। प्रवीण का सपना आईआईटी में प्रवेश लेकर इंजीनियर बनने का है। ताकि देश को तकनीकी क्षेत्र में सक्षम बनाने में अपना योगदान दे सकें।
विज्ञापन

पंडित शिव गोपाल उपाध्याय इंटर कॉलेज भिटनी के छात्र प्रवीण सिंह ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल और क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है। छात्र की इस सफलता पर पूर्व प्रमुख दिगपाल पाल और प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। छात्र प्रवीण सिंह नाथनगर क्षेत्र के तिनहरी गांव के निवासी हैं। उसके पिता संतोष कुमार और माता संजू देवी ने बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर की है। वहीं छोटे भाई प्रतीक सिंह ने बधाई दी है। चाचा विनोद कुमार, खुशबू पाल, संदीप शर्मा, शैलेश कुमार, गोविंद यादव, नूर आतिफ, सुशांत और प्रिया शुक्ला सहित कई लोगों ने प्रवीण की उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें