धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम सकरैचा गांव के निकट बुधवार की देर शाम कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर लखनोहर गांव के पूर्व प्रधान के चचेरे भाई की पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
तहरीर में लखनोहर गांव निवासी अनुभव चौधरी पुत्र राधेश्याम ने बताया कि बुधवार देर शाम वह घर जा रहा था। इसी दौरान सकरैचा निवासी अश्वनी परिजनों के साथ पहुंचा। पुरानी रंजिश को लेकर उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर अश्वनी पुत्र अंगद, अंगद पुत्र दीनानाथ, शिवम पुत्र पवन सूत के खिलाफ केस दर्ज किया है।