फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नीलगाय के हमले में घायल प्रधान प्रतिनिधि की इलाज के दौरान मौत

Sat, 15 Nov 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिघरा। बखिरा थानाक्षेत्र के बेलहसा बाग के पास नीलगाय के हमले में घायल बघौली ब्लाक के समदहा गांव के पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि की इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में मौत हो गई। उनकी मौत के बाद घर में मातम का माहौल छा गया है।
विज्ञापन

समदहा गांव के पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि 45 वर्षीय शैलेंद्र कुमार मिश्रा गत 12 नवंबर को किसी कार्य से बेलहसा गए थे। दोपहर करीब 3 बजे लाैटते समय बेलहसा गांव के बाग के पास उनकी बाइक पर नीलगाय ने हमला कर दिया। वह बुरी तरह घायल हो गए थे। उनको जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत देख मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में मातम का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें