फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठित ग्राम पंचायतों की शपथ आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संगठित ग्राम पंचायतों की शपथ आज
विज्ञापन

जिले की संगठित 414 ग्राम पंचायतों के प्रधान और सदस्य लेंगे वर्चुअल शपथ
प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य अपने गांव के पंचायत भवन पर रहेंगे मौजूद
हैंसर और बेलहर में तहसीलदार और अन्य ब्लॉकों में बीडीओ, एडीओ को दी गई जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले कीसंगठित 414 ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रधानों को मंगलवार को वर्चुअल शपथ दिलाई जाएगी। पूर्वाह्न 11 बजे प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य अपने-अपने गांवों के पंचायत भवन पर मौजूद रहेंगे। जिन्हें नामित अधिकारी के जरिए लिंक भेजकर वर्चुअल शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 754 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें 414 ग्राम पंचायतें ही संगठित हो पाई हैं। जबकि 340 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पाया है। इसकी वजह यह है कि उन ग्राम पंचायतों में दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित नहीं हुए हैं। 414 संगठित ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रधानों को मंगलवार को वर्चुअल शपथ दिलाए जाने की तैयारी प्रशासन ने पूरी कर ली है। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान अपने निर्वाचित सदस्यों के साथ अपने-अपने गांव के पंचायत भवन पर पूर्वाह्न 11 बजे उपलब्ध रहेंगे। नामित अधिकारी की ओर से उन्हें लिंक भेजा जाएगा। प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य अपनी मोबाइल के जरिए लिंक अथवा जूम से जुड़ कर शपथ लेंगे। इसके लिए बेलहर ब्लॉक में तहसीलदार मेंहदावल और हैंसर बाजार ब्लॉक में एसडीएम धनघटा को जिम्मेदारी दी गई है। जबकि शेष ब्लॉकों में बीडीओ और एडीओ पंचायत को शपथ दिलाए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। किन्हीं कारणों से जिन ग्राम पंचायतों के प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों का शपथ मंगलवार को नहीं हो पाएगी, उन्हें बुधवार को दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

विकास खंड ग्राम पंचायतें संगठित ग्राम पंचायतें असंगठित ग्राम
हैंसर बाजार 86 50 36
बेलहर कला 66 47 19
नाथनगर 103 47 56
मेंहदावल 71 51 20
सेमरियावां 113 59 54
सांथा 81 61 20
पौली 56 26 30
बघौली 81 37 44
खलीलाबाद 97 36 61
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें