फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक्सपोजर विजिट के लिए तेलंगाना राज्य जाएंगे प्रधान अफजाल

Fri, 04 Apr 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लॉक के सेहुड़ा गांव के प्रधान अफजाल अहमद को सरकारी खर्च पर सात से 11 अप्रैल तक पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट के लिए तेलंगाना जाएंगे। तेलंगाना में गांव की स्थित पूरे देश में सबसे बेहतर है। इसका लाभ अन्य राज्यों को मिल सके। इसके लिए यहां प्रधानों को विजिट के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से भी 19 ग्राम प्रधान, एक ग्राम सचिव, एक एडीओ पंचायत, जिला व राज्य स्तर अधिकारी समेत 25 लोग दल में शामिल हैं। गांव में विकास परक कार्यों को लेकर प्रधान अफजाल 26 जनवरी को दिल्ली के राष्ट्रीय परेड में शामिल हुए थे। इसके अलावा वे नई दिल्ली में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री द्वारा सम्मानित हो चुके हैं। ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने व गांव बेहतर विकास कार्य कराने के लिए पंचायती राज विभाग ने उन्हें एक्सपोजर विजिट में प्रतिभाग करने के लिए चुना गया है। डीपीआरओ की तरफ से पत्र मिला है।
पूर्व प्रमुख महमूद आलम चौधरी, मोहम्मद अहमद, माहताब आलम लड्डू, शोएब नदवी, फुजैल नदवी, मुनीरूलहसन चौधरी, एजाज अहमद, प्रधान अब्दुल हकीम, मुनीर अहमद आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन

-
कोट
तेलंगाना राज्य में एक्सपोजर विजिट दल में सेमरियावां ब्लाॅक के सेहुड़ा गांव के प्रधान अफजाल अहमद का भी चयन किया गया है। वहां जाकर नई टेक्नोलॉजी सीखने का अवसर मिलेगा। जिससे गांव को और बेहतर बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन

-मनोज कुमार यादव, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें