फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जनगणना जागरूकता अभियान के लिए निकाली गई प्रभातफेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर मंगलवार को बेसिक शिक्षा विद्यालयों के बच्चों ने भारत की जनगणना-2027 के लिए आमजन मानस को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन


जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा निकाली गई रैली के दौरान भारत की जनगणना-2027 के विभिन्न चरणों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई, जिससे निश्चित समय में हर नागरिक की जनगणना हो सके। रैली के दौरान नागरिकों को अवगत कराया गया कि भारत की जनगणना-2027 के क्रम में निर्धारित अवधि स्व गणना की तिथि सात से 21 मई तक लिंक के माध्यम से की जा सकती है।
प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 22 मई से 20 जून 2026 एवं द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना एवं जाति जनगणना नौ से 28 फरवरी 2027 तक संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें