फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 150 क्विंटल भूसा दान से संग्रहीत करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंगलवार को गोवंश संरक्षण एवं भूसा दान और क्रय संबंधित विषयों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस दौरान सीडीओ ने नामित जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को 150 क्विंटल भूसा दान से संग्रहीत किए जाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि खंड विकास अधिकारी मेंहदावल द्वारा 230 क्विंटल भूसा दान से संग्रहीत किया है। इस पर सीडीओ ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारियों एवं समस्त पशुधन प्रसार अधिकारियों को भी भूसा दान में कराए जाने के लिए निर्देशित किया तथा यह भी निर्देशित किया गया कि दान से प्राप्त भूसा का स्टाॅक रजिस्टर पर अंकन किया जाए।
बैठक के दौरान वृहद गो संरक्षण केंद्र भगौसा में शेड विस्तारीकरण के लिए खंड विकास अधिकारी बेलहर कला को निर्देशित किया तथा खंड विकास अधिकारी मेंहदावल को बढया ठाठर में आवश्यकतानुसार मिट्टी डालकर खडंजा लगाने के लिए निर्देशित किया गया। गो आश्रय स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील किए जाने के लिए निर्देशित किया गया। बंद गो आश्रय स्थलों में लगे कैमरों को क्रियाशील गोआश्रय स्थलों में लगाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डाॅ. सुरेश कुमार तिवारी सहित खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें