फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी समाज निभाए भामाशाह की भूमिका : प्रभारी मंत्री

विज्ञापन
मेंहदावल में शुक्रवार की देर शाम प्रभारी मंत्री का स्वागत करते मोती जायसवाल - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
व्यापारी समाज निभाए भामाशाह की भूमिका : प्रभारी मंत्री
विज्ञापन

अखिल भारतीय वैश्य समाज ने प्रभारी मंत्री का किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। अखिल भारतीय वैश्य समाज के बैनर तले व्यापारियों ने उत्तर पट्टी वार्ड में स्थित धर्मशाला में शुक्रवार की देर शाम जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल को माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि व्यापारी समाज भामाशाह की भूमिका निभाए।
उन्होंने कहा कि मोदी व योगी सरकार व्यापारियों के हित के लिए कार्य कर रही हैं। बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने की दिशा में काम हो रहा है। कोई भी व्यापार शुरू करने के लिए सरकार अनुदान दे रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ उठाते हुए व्यापारी व्यापार का विस्तार कार्य करे। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे संकट में व्यापारी समाज ने जो सहयोग दिया उसका परिणाम रहा कि विकास कार्य निरंतर प्रगति पर रहा। किसी पर बिना कोई टैक्स लगाए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें विकासपरक बजट पेश किया। इसमें सभी वर्गों का हित व विकास समाहित है। महाराणा प्रताप की मदद भामाशाह ने करके जो इतिहास लिखा उस इतिहास का अनुसरण व्यापारी समाज करते हुए देश के चौमुखी विकास में अपना योगदान देने का संकल्प ले। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मोती लाल जायसवाल, नगर अध्यक्ष रविंद्र उर्फ चुन्नू वर्मा, प्रहलाद अग्रहरी, अखिलेश देववंशी, पिंटू वर्मा, पंकज जायसवाल, दिनेश जायसवाल, आनंद कांदू, प्रेम चंद्र कांदू, कौशल कांदू, शैलेंद्र अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय का किया निरीक्षण
मेंहदावल। प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल देर शाम मेंहदावल नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत कार्यालय में सभासदों के साथ बैठक करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान का परिणाम है कि नगर क्षेत्र अब स्वच्छ हो रहे हैं। स्वच्छता अभियान के तहत ही नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार ने शौचालय के लिए अनुदान दिया। नगर के चौमुखी विकास के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद एकजुट होकर कार्य करें। इस दौरान सभासद वाहिद अली अंसारी, राधेश्याम निषाद, नसीर अली अंसारी, लल्ला जायसवाल, गोपाल कांदू, सुनील अग्रहरी, शिव प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह रवि, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें