फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली निगम उपभोक्ताओं को लगाए 400 का करंट

Thu, 11 Jun 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सेमरियावां। प्रीपेड मीटर कनेक्शनधारी बिजली उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी के नाम पर 400 रुपये का करंट लगाने की तैयारी में है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड मोड में बदलाव संग उपभोक्ताओं से यह राशि वसूली जाएगी। घरेलू कनेक्शन पर दो किलोवाट तक 100 रुपये प्रति किलोवाट और दो किलोवाट से ज्यादा कनेक्शन पर 400 रुपये प्रति किलोवाट सिक्योरिटी राशि तय की गई है, जबकि कमर्शियल कनेक्शन पर 1000 रुपये प्रति किलोवाट की दर से सिक्योरिटी राशि तय की गई है।
यह राशि उपभोक्ताओं के अगले तीन माह के बिजली बिलों में जोड़कर वसूल की जाएगी। पोस्टपेड सिस्टम में बदलाव के बाद निगम ने स्पष्ट किया है कि अब प्रत्येक उपभोक्ता के लिए 10 तारीख तक मैनुअल रीडिंग लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को समय से बिल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

सेमरियावां ब्लाॅक के बिजली उपकेंद्र करमाखान के पांच फीडर जिसमें सेमरियावां, दरियाबाद, हटवा बाजार, महुआरी, केशवापुर शामिल हैं। इन पांचों फीडरों से लगभग 130 गांव मजरों में बिजली आपूर्ति की जाती है। इनमें बिजली आपूर्ति समस्या ठीक करने के लिए 13 लाइनमैन की तैनाती है।
इस उपकेंद्र से लगभग 23 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान में 3500 उपभोक्ताओं के यहां प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगे हैं। प्रीपेड मोड से पोस्टपेड मोड में परिवर्तन के बाद इन उपभोक्ताओं की पहले से जमा सिक्योरिटी राशि समायोजित कर दी गई है। अब पोस्टपेड व्यवस्था लागू होने पर नियमानुसार नई सिक्योरिटी राशि सृजित की जाएगी।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार जून से अगस्त तक के बिलों में सिक्योरिटी राशि को जोड़ा जाएगा। यानी उपभोक्ताओं को आने वाले तीन महीनों के बिल में यह राशि चुकानी होगी। इससे पहले प्रीपेड सिस्टम में उपभोक्ता पहले पैसा जमा करते थे और उतनी ही बिजली का उपयोग कर पाते थे। अब पोस्टपेड सिस्टम में उपभोक्ता पहले बिजली का उपयोग करेंगे और महीने के अंत में बिल का भुगतान करेंगे। बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं को सात दिन का डिस्कनेक्शन नोटिस जारी किया जाएगा। निर्धारित समय में भुगतान न होने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा।
000000000000000000000000
नए कनेक्शन भी पोस्टपेड होंगे
अब नए कनेक्शन भी पोस्टपेड स्मार्ट मीटर के साथ ही जारी किए जाएंगे। नए उपभोक्ताओं को भी कनेक्शन लेते समय 15 दिन के भीतर सिक्योरिटी राशि जमा करनी होगी। निगम का कहना है कि यह कदम उपभोक्ताओं को सुचारू और पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था देने के लिए उठाया गया है। उपभोक्ताओं को एसएमएस और मोबाइल एप के माध्यम से बिल की जानकारी दी जाएगी। नान कम्युनिकेशन या नेटवर्क की समस्या होने पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उपभोक्ताओं को समय पर मैनुअल रीडिंग लेकर बिल उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


000000000000000000
कारर्पोशन की ओर से व्यवस्था लागू की गई है,जिसके तहत प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में परिवर्तित किया जा रहा है। निर्धारित सिक्योरिटी राशि घरेलू व कामर्शियल उपभोक्ताओं को देय होंगे।

-इंद्रेश कुमार गुप्ता, अवर अभियंता, बिजली उपकेंद्र, करमाखान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें