फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नहीं थम रही बिजली कटौती, गर्मी में उबल रहे लोग

Thu, 11 Jun 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संतकबीरनगर। एक तरफ जहां लोग भीषण गर्मी से उबल रहे हैं, वहीं बिजली की कटौती ने उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ा दी है। इसके साथ ही लोकल फाल्ट व ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। तीन दिन में ट्रिपिंग की समस्या के चलते उद्योगों को करीब पांच करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है।
जिला मुख्यालय से 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने का निर्देश है। इसके बाद भी बार-बार बिजली की आवाजाही लगी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह से तेज धूप के चलते लोग बेहाल हैं। इस बीच लोड के चलते आपूर्ति व्यवस्था में खलल पड़ रही है।
विज्ञापन

विद्युत निगम ने इस समस्या से निजात के लिए मैलानी में विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कराया है, लेकिन अभी पोल पर बिजली के तार लगाने का कार्य अधूरा है। इस विद्युत उपकेंद्र से औद्योगिक क्षेत्र सहित करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को राहत देने का दावा है, लेकिन गर्मी के इस मौसम में अब तक इससे सप्लाई शुरू न होने से लोगों को निराश होना पड़ रहा है।
स्थिति यह है कि शहर के छोटी सरौली, सरौली, मेंहदावल बाईपास, अंसार टोला, पठान टोला सहित औद्योगिक क्षेत्र में बार- बार ट्रिपिंग की समस्या से परेशानी बढ़ गई है।
00000000000000000000
ट्रिपिंग की समस्या से इंडस्ट्रियल एरिया में उद्यमी परेशान
भीषण गर्मी के बीच ट्रिपिंग की समस्या से इंडस्ट्रियल एरिया में उद्यमी भी परेशान है। वजह यह है कि अचानक बिजली ट्रिंप कर जाने से मशीनें बंद हो जा रहीं है, जिससे मशीन में मटेरियल फंस जाता है। बिजली आपूर्ति शुरू होने पर मशीन चालू करने में समय लगने से नुकसान उठाना पड़ रहा है। उद्यमी पवन सर्राफ, जय प्रकाश आदि ने बताया कि बिजली की ट्रिपिंग के चलते काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
उम्मीद थी कि नए विद्युत उपकेंद्र से जुड़ने के बाद राहत मिलेगी, लेकिन कार्य ही पूरा नहीं हुआ है। इन लोगों का कहना है कि तीन दिनों में ट्रिपिंग की समस्या के चलते उद्योगों को करीब पांच करोड़ का नुकसान का अनुमान है।
0000000000000000000
ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती से उपभोक्ता परेशान
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती बढ़ गई है। 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा फेल नजर आ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत रात्रि के समय हो रही कटौती से हो रहा है। नींद पूरी नहीं हो पा रही है। कताई मिल फीडर से जुडे़ गड़सरपार, लक्ष्मीपुर निचौरा, सेमरी, धवरियां, नहसापार, चकदही, धरैची आदि क्षेत्रों में 10 से 12 घंटे की कटौती हो रही है। क्षेत्र के उपभोक्ता रविंद्र कुमार, राम नयन आदि ने बताया कि बिजली की कटौती ने भीषण गर्मी में परेशानी बढ़ा दी है।
00000000000000000
बिजली कर चार्ज पर जताई आपत्ति
औद्योगिक क्षेत्र में जो उद्यम 2021 के बाद स्थापित किए गए थे, उनसे बिजली कर चार्ज नहीं लिए जाने की व्यवस्था है, लेकिन वर्तमान में बिल में बिजली कर चार्ज लगकर आ रहा है। इसको लेकर एमडी से वार्ता की गई है। साथ ही बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए भी आग्रह किया गया है। आश्वासन मिला है कि जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-अरविंद पाठक, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश इंडस्टि्रयल एसोसिएशन
00000000000000000000
बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मैलानी में विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया है। तार लगाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जल्द ही इस उपकेंद्र से सप्लाई शुरू करा दी जाएगी। इससे उद्योगों के साथ उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
-राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड-प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें