फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस-बल्ली के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
बांस-बल्ली के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत कनेक्शन बांटने में ‘सौभाग्यशाली’ बन चुका जनपद आपूर्ति में बदनसीब ही रह गया। वजह यह कि ग्रामीण क्षेत्र तो दूर खलीलाबाद शहर तक में कई जगह बांस-बल्ली व जर्जर तारों के जरिए बिजली आपूर्ति हो रही है। हवा का झोका लगते ही फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित हो जाती है। लटके तारों से हादसे का भय बना रहता है।              
विज्ञापन


विद्युत निगम ने एक वर्ष से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कनेक्शन बांटने में लगा रखा है। सभी गांवों को कनेक्शन के मामले में संतृप्त घोषित किया जा चुका है, लेकिन आपूर्ति की पुरानी व्यवस्था में पहल नहीं की गई। शहर के ट्यूवबेल कॉलोनी, बंजरिया, नेदुला, डायट आदि के पास लटक रहे हैं। उपभोक्ता दिलीप कुमार का कहना है कि जर्जर तारों के चलते आए दिन आपूर्ति बाधित होती है। नेदुला क्षेत्र के निवासी बबलू ने बताया कि आए दिन लोकल फाल्ट की समस्या झेलनी पड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें