फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नहीं सुधरी बिजली आपूर्ति व्यवस्था, हीट हो रहे ट्रांंसफाॅर्मर

Sat, 01 Jun 2024 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का दावा फेल होता नजर आ रहा है। न तो ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ा, न ही जर्जर तार बदले गए, जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। आनन-फानन में विद्युत निगम व्यवस्था सुधारने में लगा है, लेकिन लोगों को राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी के चलते ट्रांसफाॅर्मर हीट हो रहे हैं और आपूर्ति ठप हो जा रही है। विद्युत स्टेशन में मेन ट्रांसफार्मर हीट होने के बाद कूलर लगाकर उसे ठंडा करना पड़ रहा है। इसके साथ ही शहर के गन्ना विकास विद्यालय के पास जंपर टूटने से करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
सूचना के बाद कर्मियों ने पहुंचकर जंपर जोड़ा और आपूर्ति बहाल की। इसी तहत स्टेशन पुरवा के समीप भी जंपर टूट गया, जिसके कारण करीब एक घंटे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पंखा, कूलर बेकार हो गए। लोग उसम भरी गर्मी से बेहाल नजर आए। यहां पर विद्युत कर्मी विनोद, अखिलेश, पवन कुमार, संतलाल, मोती आदि बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए जूझते नजर आए।
विज्ञापन


लो-वोल्टेज की समस्या से पानी का संकट
शहर के विभिन्न मोहल्लों में लो- वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इसके कारण सुबह के समय पानी का संकट खड़ा हो रहा है। पानी ऊपरी मंजिल पर नही चढ़ने से छतों पर टंकियां सूख रही हैं। इसके साथ ही पंखा, कूलर रेंगकर चल रहे हैं। शहर के निवासी राजकुमार, सुनील कुमार आदि ने कहा कि गर्मी में लो-वोल्टेज के कारण रात में नींद पूरी नहीं हो पा रही है। लगातार बिजली आपूर्ति में समस्या आने के बाद विद्युत निगम सक्रिय हुआ है और व्यवस्था सुधारने में जुटा हुआ है, लेकिन लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

प्रचंड गर्मी के कारण ट्रांसफाॅर्मर हीट हो रहे हैं और बिजली आपूर्ति में समस्या आ रही है। जहां पर भी गड़बड़ी की सूचना मिल रही हैं, वहां कर्मियों को भेजकर ठीक कराया जा रहा है। इसके साथ ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के लिए भी कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

केएन शुक्ल, एसडीओ खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें