धेंसा। क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात आई आंधी और बारिश के चलते नगरा पावर हाउस से जुड़े कई गांवों में करीब 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
नगरा पावर हाउस अंतर्गत आने वाले सेबुई, मनोहरी, निपनिया, कोइली घाट समेत कई गांवों में देर रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हो गया। लगातार बिजली न रहने से लोगों के मोबाइल फोन बंद हो गए, वहीं पानी की टंकियां भी खाली हो गईं। संवाद