फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

Sat, 02 May 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकारपार। क्षेत्र के सिसहनिया गांव में शुक्रवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत कलश यात्रा के साथ की गई। इस दौरान पूरे गांव में धार्मिक माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

कथा के आयोजक राम किशोर यादव ने बैंड-बाजे के साथ सिर पर श्रीमद्भागवत महापुराण रखकर गांव के विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन किया। इसके बाद कलश यात्रा राप्ती नदी के तट पर पहुंची, जहां विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया।
कथा वाचक पं. सत्य प्रकाश पांडेय ने बताया कि अयोध्या धाम से पधारे आचार्य पं. विपिन पांडेय की ओर से दिन में श्रीमद्भागवत का पाठ किया जाएगा और शाम सात बजे से प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से जीव को मोक्ष की प्राप्ति होती है और पापों का नाश होता है।
इस दौरान करुणेश पांडेय, हीरा लाल यादव, कपिल यादव, जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा, सुरेश, कन्हैया, बहराइच सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें