फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: देना था 24 घंटे बिजली, उठा ले गए ट्रांसफार्मर

Sun, 04 Jun 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद सीएचसी में लगा बिजली का स्वतंत्र फीड़र का ट्रांसफार्मर बिजली विभाग के लोग उठा ले गए।संव
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए करीब दो करोड़ की लागत से स्वतंत्र फीडर स्थापित किया गया। तकनीकी खराबी के कारण अब तक यह फीडर चालू नहीं हो सका है। इस बीच 20 दिन पूर्व खराबी दूर करने आए कर्मियों ने कमियां दूर करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली तो यहां लगे ट्रांसफार्मर को ही उठा ले गए। ऐसे में सीएचसी को 24 घंटे बिजली मिलने की उम्मीद टूटती नजर आ रही है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को विद्युत उपकेंद्र खलीलाबाद से बिजली आपूर्ति होती है। ऐसे में जब शहर में बिजली आपूर्ति रहती है तब सीएचसी को भी बिजली मिलती है। जैसे ही बिजली कटती है, यहां भी बिजली गुल हो जाती है, जिससे स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मरीजों व तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वैसे करीब चार साल पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद को 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए स्वतंत्र फीडर स्थापित किया गया था, लेकिन ट्रायल के दौरान ही खराबी आ गई, जिससे यहां 24 घंटे बिजली की आस अधूरी रह गई। लगातार शिकायत के बाद दिसंबर माह में फीडर को चालू करने का प्रयास किया गया, लेकिन कमियां दूर नहीं हो पाई। इसके बाद लगातार प्रयास होते रहे। इधर करीब 20 दिन पूर्व बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे और वहां लगा ट्रांसफार्मर खोलकर उठा ले गए। तब से स्वास्थ्य कर्मी इंतजार कर रहे है कि कब ट्रांसफार्मर दुबारा लगाकर फीडर चालू किया जाएगा, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इधर निगम के कर्मियों को कहना है कि ट्रांसफार्मर में खरीब थी, जिसके कारण स्वतंत्र फीडर चालू नहीं हो पा रहा था। ऐसे में ट्रांसफार्मर को बनाने के लिए स्टोर भेजा गया है। जैसे ही ट्रांसफार्मर ठीक होगा, वैसे ही इसे लगाकर फीडर चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन


अभी चार्ज संभाला है, इसके बारे में पता किया जाएगा, यदि ट्रांसफार्मर बनने के लिए गया है, तो जल्द ही इसे लगवाया जाएगा और फीडर को चालू कराया जाएगा।
-रणधीर कुमार, अधिशाषी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें